रेल मंत्रालय का बड़ा ऐलान: मुंबई–अहमदाबाद पर अब नहीं चलेगी जापानी बुलेट ट्रेन, वंदे भारत होगी विकल्प
रेल मंत्रालय ने उच्च लागत और बढ़ती देरी को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है कि मुंबई–अहमदाबाद रूट पर जापानी बुलेट ट्रेन की जगह स्वदेशी वंदे भारत को प्राथमिकता दी जाए। वंदे भारत ट्रेनों को ऑपरेशनल बनाए जाने की प्रक्रिया इस साल से शुरू होनी है, और अगले दो वर्षों में आम यात्रियों के लिए रेल स्वप्न साकार होने की राह पकड़ रही है।

नमस्कार! बड़ी खबर आ रही है देश की सबसे चर्चित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से...
मुंबई से अहमदाबाद के बीच अब जापानी बुलेट ट्रेन नहीं दौड़ेगी!
जी हाँ, रेलवे मंत्रालय ने अब इस रूट पर बुलेट ट्रेन की जगह वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है।
कारण है – जापानी कोच की आसमान छूती कीमतें!
जहाँ पहले एक कोच की कीमत करीब 16 करोड़ बताई जा रही थी, अब वही कोच 50 करोड़ का पड़ रहा है।
यानी एक ट्रेन की कीमत होगी लगभग 800 करोड़ रुपए!
रेलवे अब इसी रूट पर वंदे भारत ट्रेनों को अपग्रेड करके चलाएगा।
ये ट्रेनें 250 से 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।
और तो और...
इस साल के अंत तक सूरत से बलिमोरा तक ट्रायल रन भी शुरू हो सकता है।
और 2027 तक दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






